Sunday, December 8, 2024

मंदबुद्धि 9 वर्षीय गायब बच्ची को अजमतगढ चौकी इंचार्ज ने किया बरामद।

जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार दिन में नाबालिग को किया बरामद।

मंदबुद्धि 9 वर्षीय गायब बच्ची को अजमतगढ चौकी इंचार्ज ने किया बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र से रविवार को मंदबुद्धि गायब नाबालिक बच्ची को जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार दिन के अंदर अजमतगढ चौकी इंचार्ज ने किया बरामद। तेजू साहनी निवासी गौरीशंकर नगर अजमतगढ कस्बा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर अपनी मंद बुद्धि नौ वर्षीय पुत्री किरन जो घर के सामने खेलते हुए दो दिसम्बर को गायब हो गई जिस पर जीयनपुर पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने रविवार को वन स्टाप सेंटर मऊ से बरामद कर नाबालिक बच्ची को परिजनों को किया हवाले।

No comments:

Post a Comment