सड़क दुर्घटना में राजगीर की मौत,घर में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास आजमगढ गोरखपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम अजमतगढ से राजगीर का कार्य कर साइकिल से घर लौट रहे निवासी जमुआ हरिराम थाना मुबारकपुर की दुर्घटना में मौत हो गई। वही सोमवार को देर शाम कार्य समाप्त होने पर नौमी राम पुत्र सुखराज उम्र लगभग 60 वर्ष साइकिल से घर लौट रहा था कि केशवपुर जंगल के पास ढाबे पर पहले से ट्रक खड़ी थी। जीयनपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही ट्रक को पीछे से किसी बाइक सवार ने ओवरटेक किया तभी साइकिल सवार राजगीर को तेज टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घायलावस्था में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ रात्रि 11:00 बजे मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बाइक का नम्बर पहचान कर पुलिस को दे दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि राजगीर के चार लड़के और चार लड़किया है। दो की शादी हो गई है। परिवार काफी गरीब है। पत्नी सारदा देवी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि घटना वाले स्थान के बगल में एक ढाबा है। जहाँ आये दिन ट्रकों की कतारें लगी रहती है। जिससे जमुआ हरिराम की तरफ जाने के लिए जो मोड़ है। उससे ट्रकों के खड़े होने से कुछ दिखाई नही देता है। जिससे आये दिन दुर्घटनाए होती रहती है।ग्रामीणों में रामसरीख राम ने बताया कि ढाबे की वजह से अबतक आधा दर्जन से ऊपर दुर्घटनाए हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment