Tuesday, September 19, 2023

एचडीएफसी बैंक के सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मलिक ने रोका,पुलिस ने पकड़कर भेजा थाने।

एचडीएफसी बैंक के सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मलिक ने रोका।

बैंक मैनेजर और बिजली विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को पकड़कर भेजा थाने।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मालिक ने रोकने का किया प्रयास मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे मकान मालिक को पकड़कर थाने लाई। सोनू शिल्पकार पुत्र स्वर्गीय श्रीचंद शिल्पकार निवासी बाजार खास के मकान में एचडीएफसी बैंक का संचालन होता है। बैंक के ठीक सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मालिक द्वारा रोका जा रहा था। जिसको लेकर बिजली विभाग और एचडीएफसी बैंक के सूचना पर मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मकान मालिक को पड़कर थाने भेजा और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। जब तक ट्रांसफार्मर नहीं लग गया। एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि सोनू शिल्पकार से 30 साल के एग्रीमेंट पर एचडीएफसी बैंक के लिए मकान किराए पर लिया गया है। बिजली व्यवस्था सुझारू रूप से न मिलने से ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। मकान मालिक द्वारा ट्रांसफार्मर मकान के सामने लगाने का विरोध किया जा रहा था। वहीं बिजली विभाग के लोगों द्वारा बताया गया कि बैंक के सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मालिक द्वारा बार-बार रोका जा रहा था। जिसको लेकर पुलिस को सूचना देना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे मकान मालिक को पकड़कर थाने भेजा। वही ट्रांसफार्मर लगने के बाद दोपहर से कटी बिजली को चालू कर दिया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद मकान मालिक को पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment