Wednesday, September 13, 2023

आजमगढ़ महोत्सव में प्रतिभाग के लिए सगड़ी में हुई चयन प्रतियोगिता।

आजमगढ़ महोत्सव में प्रतिभाग के लिए सगड़ी में हुई चयन प्रतियोगिता।

चयन प्रतियोगिता में तेरह विद्यालय के छात्र छात्राएं हुईं शामिल।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में हुआ भव्य आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में जनपद की स्थापना दिवस पर आयोजित आजमगढ़ महोत्सव में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के चयन के लिए बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ परिसर में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील के 13 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। सुबह 10:00 बजे से लेकर 5:00 तक चले कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नृत्य,गायन, एकांकी और पेंटिंग में श्रेष्ठ प्रतिभागियों के चयन के लिए पांच सदस्यीय चयन मंडल बनाया गया था। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह,प्रवक्ता प्रिया यादव,जगदंबा सिंह और प्रधानाचार्य चंदा सिंह रहीं। सगड़ी तहसील के विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लाटघाट,श्री महंत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जोकहरा,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बगवार,लोक शिक्षा परिषद इंटर कॉलेज सरदहा,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़,इंटर कॉलेज कप्तानगंज,आदर्श इंटर कॉलेज बरडीहा,सोनारिका बालिका इंटर कॉलेज चकलालचंद,श्री गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के छात्र- छात्राओं ने कजरी,लोक नृत्य, लोकगीत,एकांकी,एकल नृत्य, पेंटिंग में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ और प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ चंदा सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया।

No comments:

Post a Comment