Monday, September 4, 2023

भुवना मंडल के लेखपाल अनियमितता में निलंबित।

भुवना मंडल के लेखपाल अनियमितता में निलंबित।

उपजिलाधिकारी सगड़ी की कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने और जनहित के कार्यों में जानबूझकर देरी करने के आरोप में भुवना मंडल के लेखपाल इफ्तेखार अहमद को सोमवार को निलंबित कर दिया। एसडीएम की कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपित है कि ग्राम बागपुर और भुवना खुर्द की रियल टाइम खतौनी तैयार करने जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य हेतु तहसील मुख्यालय पर जानकारी के बाद भी उपस्थित न होकर राजस्व परिषद के नियमों का उल्लंघन किया है। इस बाबत उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल  गुप्ता ने बताया कि निलंबित लेखपाल जानबूझकर जनहित के कार्यों में देरी करते थे और सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही बरत रहे थे। चेतावनी के बाद भी कोई सुधार नहीं आया। जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नायब तहसीलदार महाराजगंज को इस मामले की जांच कर 10 दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।वही लेखपाल इफ्तेखार अहमद को कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रह कर जनसुनवाई को देखते रहेंगे निर्देश दिया गया।

No comments:

Post a Comment