हठ छोड़ अधिवक्ताओं से बात करें सरकार,नहीं तो हिल जाएगी नींव।
प्रशासन का पुतला फूंक वकीलों ने जारी रखा धरना प्रदर्शन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में हापुड़ की घटना को लेकर पिछले एक पखवाड़े से राज्य विधिक परिषद के आवाहन पर आंदोलित वकीलों ने गुरुवार को प्रशासन का पुतला फूंक कर एसडीएम की कोर्ट के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। धरना सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता समिति सगड़ी के मंत्री आशीष मिश्रा ने कहा कि वकील समाज के हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है। संविधान की मर्यादा का पूरा ध्यान रखता है। यदि उसे सुरक्षा नहीं मिलेगी तो समाज को न्याय भी मिलना मुश्किल हो जाएगा। हापुड़ की घटना प्रशासन के लिए कलंक है। ऐसे लोगों को तत्काल दंडित किया जाना चाहिए।पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने कहा हमारा संघर्ष अब प्रदेश के साथ ही पूरे देश में फैल रहा है।आंदोलन और तेज होगा और हम जेल भरने के लिए भी तैयार है। एडवोकेट चंद्रशेखर ने कहा कि हठधर्मिता छोड़ प्रशासन अधिवक्ताओं से बातचीत कर शीघ्र हल निकाले अन्यथा सरकार को इसका खामियाजा भोगना पड़ेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश राय,पंकज दुबे,दुर्गेश मिश्रा,अविनाश राय,भीम यादव,सूर्यभान यादव,अनिल श्रीवास्तव,मनीष राय,अनुराग यादव,परमहंस मौर्य,प्रेमशंकर यादव,कामरान अहमद,अमरेंद्र सिंह,संजय राय,सन्तोष कुमार, संजय कुमार,सुखदेव दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त कियें।
No comments:
Post a Comment