Friday, September 1, 2023

क्यू जे मोटर्स आजमगढ़ के डायरेक्टर ने मैनेजर पर दर्ज कराया गबन का मुकदमा।

क्यू जे मोटर्स आजमगढ़ के डायरेक्टर ने मैनेजर पर दर्ज कराया गबन का मुकदमा।

जीयनपुर शाखा से छह लाख चालीस हजार छिहत्तर रुपए गबन का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित क्यू जे मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म आजमगढ़ के डायरेक्टर मोहिउद्दीन अहमद ने अपनी जीयनपुर स्थित शाखा के मैनेजर पर लाखों रुपए गमन करने का मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली में तहरीर के माध्यम से क्यू जे मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मोहिउद्दीन अहमद ने बताया कि वह इस पंजीकृत शाखा का डायरेक्टर है। उक्त फर्म की एक शाखा मोलनापुर गोडारी जीयनपुर में स्थित है। अमित सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह निवासी मिश्रपुर थाना गुडंबा निकट कॉरपोरेशन बैंक मिश्रपुर बक्शी का तालाब लखनऊ को मैनेजर नियुक्त किया गया था। अमित सिंह 16 जुलाई को बिना सूचना दिए भाग गया। तभी से फर्म बंद है। फर्म की जांच पड़ताल में ज्ञात हुआ कि स्टोर की वर्कशॉप से वाहनों के मूल्यवान पार्ट और 6 लाख चालीस हजार 76 रुपए गबन कर अमित सिंह फरार हो गया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment