तहसील समाधान दिवस पर अधिकारियों की कुर्सियां रही खाली फरियादी परेशान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर तहसील पर दूर दराज से आये फरियादियों की कतार लगी रही पर अधिकारियों की कुर्सियां खाली होने से काफी निराश दिखे और कुछ फरियादी तो बैरंग वापस लौट गए। जबकि अधिकारियों की जिले पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में जाने की वजह से तहसील पर उपस्थिति नदारत रही। और बाल विकास परियोजना अधिकारी उमेश चंद पान्डेय ने जन सुनवाई की।जबकि लोकल स्तर के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।पर दूर दराज से आये फरियादी जिले और तहसील अधिकारी तक के नही होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुल 19 शिकायती पत्र पड़े।इस दौरान एडियो पंचायत सुभाष चंद शर्मा,राम आशीष सिंह,एसडीओ अखिलेश कुमार यादव,सीडीपी ओ उमेश चन्द्र पान्डेय,पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment