Tuesday, September 5, 2023

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दस बूथों पर मतदान आज।

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दस बूथों पर मतदान आज।

एसडीएम ने पोलिंग पार्टियों को किया रवाना ।

बुधवार को सुबह 7 बजे सुबह से 6 बजे शाम तक होगा मतदान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायत में सदस्य पद के लिए 10 मतदान केंद्रों पर बुधवार को सुबह 7:00 बजे से सायं काल 6:00 बजे तक मतदान होगा। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने सकुशल मतदान संपन्न करने के लिए पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को बूथों पर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत सगड़ी तहसील के चालाकपुर,सिधौली गरतौली, ऊंचाडीह सलेमपुर,रसूलपुर नंदलाल,बरोही फतेहपुर,वर्ना जगदीशपुर,खानपुर भगत पट्टी और फरीदपुर ग्राम सभा के रिक्त पंचायत सदस्यों के चयन के लिए बुधवार को मतदान और शुक्रवार को मतगणना होनी है। मतदान के लिए प्राथमिक पाठशाला चालाकपुर, प्राथमिक विद्यालय सिधौली गरतौली,रसूलपुर नंदलाल,प्राथमिक विद्यालय बरोही,जूनियर हाई स्कूल बरोही,पंचायत भवन वर्नापुर, सहित 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बिलरियागंज ब्लॉक से सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान के आवश्यक सामान और निर्देश देकर मतदान केन्द्रों पर रवाना कर दिया गया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त हिदायत दी गई है।

No comments:

Post a Comment