राष्ट्रीय ओपन 81 किलोमीटर समुद्री तैराकी में जिया राय ने फिर रचा इतिहास।
पहली बार किसी भारतीय कम उम्र की महिला को लंबी तैराकी में मिला पुरस्कार।
3 सितंबर को हुई तैराकी प्रतियोगिता में 6 देशों के 24 लोगों ने किया प्रतिभाग।
मुर्शिदाबाद स्वीमिंग एसोसिएशन आफ वेस्ट बंगाल ने आयोजित की प्रतियोगिता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव की होनहार बेटी जिया राय तीन सितंबर को आयोजित भागीरथी नदी में 81 किलोमीटर समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया। 77 साल की इस तैराकी प्रतियोगिता में पहली बार किसी भारतीय महिला प्रतिभागी को आयोजक मंडल ने ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। जिया राय 81 किलोमीटर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की एकमात्र दिव्यांग तैराक रही। प्रतियोगिता का आयोजन मुर्शिदाबाद स्वीमिंग एसोसिएशन आफ वेस्ट बंगाल द्वारा किया गया था। 3 सितंबर को सुबह 5:00 बजे सुबह भागीरथी नदी के अहिरों घाट जंगीपुर से शुरू हुई और 6:10 पर गोरा बाजार घाट बरहामपुर पश्चिम बंगाल में पूरी हुई।इस प्रतियोगिता में स्पेन,मलेशिया, थाईलैंड,श्रीलंका,बांग्लादेश और भारत सहित कुल छह देश के 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जिया राय सहित पांच महिलाओं ने भी हिस्सेदारी की। 81 किलोमीटर की समुद्री ओपन तैराकी में आठ लोग बीच में ही तैराकी छोड़कर हट गए जबकि 14 लोगों ने प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की। जनपद की दिव्यांग बेटी जिया राय ने भी 13 घंटा 10 मिनट में तैराकी को पूरा कर सफलता अर्जित की। इस लंबी ओपन समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्पेन रहा लेकिन भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि रही की 15 साल 2 महीने की दिव्यांग बेटी ने पहली बार इस प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी मोनाल दी चौकसी और लांग ओपन वाटर स्विमिंग एसोसिएशन मुर्शिदाबाद के सचिन दीपेंद्र नाथ दास ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर जनपद की बेटी को सम्मानित किया। जिया राय की उपलब्धि से उनके पिता मदन राय और पूरा परिवार काफी खुश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 'मन की बात' में जिया की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समुद्री तैराकी में उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए। एशिया बुक्स आफ रिकार्ड्स में दर्ज हैं। उपलब्धियां जिया राय ने 29 दिसंबर 2022 को विश्व की सबसे लंबी ओपन वाटर सी स्वीमिंग 1100 किलोमीटर, 20 मार्च 2022 को तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक 29 किमी की दूरी 13 घंटे और 10 मिनट में तय करके देश का नाम रोशन किया था। जिया की उपलब्धियों को एशिया बुक्स आफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक्स आफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment