हापुड़ की घटना को लेकर वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी द्वारा शुक्रवार को सुबह लगभग 11:00 बजे पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर भड़ास निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता समिति सगड़ी के अधिवक्ताओं ने मंत्री आशीष मिश्रा एवं अध्यक्ष वेद प्रकाश राय के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मांग की की हापुड़ में अधिवक्ता के साथ जो ज्यादती की गई है। ऐसे पुलिस वालों को दंडित किया जाए और जांच कर कर उन्हें कठोर सजा दी जाए। उससे कम पर अधिवक्ता संघ नहीं मानेगा।अधिवक्ता बार संघ के निर्देश पर अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च कर पूरे तहसील परिसर का भ्रमण करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी की। और घटना में शामिल पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की। वही अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं द्वारा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने के बावजूद पुलिस द्वारा बेरमी से लाठियों से पीटा गया जो किसी प्रकार न्याय संगत में नहीं है। ऐसे पुलिस वालों को जब तक कठोर सजा नहीं मिलेगी अधिवक्ता संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने पुस्तकालय सभागार में बैठक कर निर्णय लिया कि कोर्ट का तब तक बहिष्कार चलता रहेगा जब तक पुलिस पर कार्रवाई नहीं हो जाती जांच कर ऐसे पुलिस वालों पर करवाई न्याय संगत होगी। इस दौरान वेद प्रकाश राय,मणिकेश्वर मिश्रा,आशीष मिश्रा,पंकज दूबे, दुर्गेश मिश्रा,वेदप्रकाश शुक्ला, अमरेंद्र सिंह,अविनाश राय सोनू, संजय कुमार,सन्तोष कुमार,
अनिल सिंह,ओंकारनाथ त्रिपाठी,राधेश्याम मिश्रा,भीम यादव,सूर्य भान यादव,सूर्यभान सरोज,शहाबुद्दीन खान, सुखदेव दूबे आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment