Saturday, September 9, 2023

न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज।

न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली के चकलाल चंद के रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ शनिवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधि कार्रवाई में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली के चकलालचंद की रहने वाली रीता यादव ने न्यायालय में वाद दाखिल करते हुए कहा कि 27 जुलाई 23 को दिन में करीब 11:00 बजे करकट से पानी गिरने की बात को लेकर मेरे गांव के दिनेश यादव,रामबचन यादव,परमेश्वर यादव,विशाल यादव और आकाश यादव मेरे दरवाजे पर चढ़कर मेरे पति को मारने पीटने लगे। उन्हें बचाने के लिए में मौके पर आई तो मुझे भी लोग मारने लगे। डर बस जान बचाने के लिए में घर में भागी तो सभी लोग मुझे घर में दौडा लिए। दिनेश यादव ने अपने हाथ में लिए डंडे से मेरे सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे मेरा सर फट गया और में लहू लुहान हो गई तथा मेरे नाक की हड्डी टूट गई। में मौके पर बेहोश हो गई। काफी भीड़ जुट गई। मुझे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई बार में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जीयनपुर कोतवाली में गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि उपरोक्त पांचो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment