Tuesday, September 5, 2023

सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते थे पंचानन राय।

सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते थे पंचानन राय।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के गांधी इण्टर कॉलेज मालटारी में शिक्षक दिवस पर शिक्षक नेता और एमएलसी स्व0 पंचानन राय की 16 वी पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम स्वर्गीय पंचानन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन और याद किया गया। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।समारोह पूर्वक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्व0 पंचानन राय शिक्षक ही नही शिक्षको के मसीहा थे। और शिक्षको के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। विद्यालय के प्रबन्धक कमला राय ने कहा कि पंचानन राय एक आंदोलन का नाम है। वह हमेशा शिक्षको के लिए आजीवन लड़ते रहे। उनकी कर्मस्ता का ही प्रमाण रहा की वह दो बार सगड़ी से विधायक चुने गये। वह आम लोगो की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाते थे। इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिला मंत्री लवकुश राय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु राय,चंद्रप्रकाश राय,डॉक्टर परमानंद मिश्रा,टी आर यादव, मनीष राय,अश्विनी राय,राजेश सिंह,दुर्गा प्रसाद,श्याम बहादुर कुमार,भद्रसेन यादव,राहुल मिश्रा, अरुण मिश्रा,सतीश कुमार,और दयाराम मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment