बाइक से मुबारकपुर जा रहे युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर इलाज के दौरान मौत।
बाइक में ट्रेलर ने मारी टक्कर युवक की मौत,घर में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़ ।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव के पास बाइक सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत। मोहम्मद पुत्र नवी निवासी ग्राम भावारायपुर पट्टी,थाना बिलरियागंज जो अपने घर से सुबह करीब 9:00 बजे मोटर साईकिल पैसन प्रो बाइक से मुबारकपुर किसी कार्य के लिए जा रहा था कि रास्ते में बेरमा गांव के पास मुबारकपुर की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। तत्काल ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के चाचा जमील अहमद पुत्र सगीर अहमद की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment