मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के फिनिशिंग स्कूल एंड प्लेसमेंट सेल एवं डिपार्टमेंट ऑफ़ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के द्वारा ऑनलाइन"बिल्ड- ए- सलाद वर्कशॉप" का सफलतापूवर्क आयोजन।
विश्वविद्यालयों से प्रतिभा पलायन रोकने में प्लेसमेंट सेल की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. अमेरिका सिंह, कुलपति
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
दिनांक, 7 जून, 2021 को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के फिनिशिंग स्कूल एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन बिल्ड- ए- सलाद वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषयज्ञ शेफ देवेंद्र यादव, डिपार्टमेंट ऑफ़ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, के द्वारा ब्रोकली, रस्सियन ताबोलेः, कुकुम्बर, पाईनेप्पले एंड मिंट आदि सलाद ताजा फलो एवं सब्जियों से बनाना सिखाया गया।
शेफ द्वारा बताया गया की सलाद बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण तत्व बेस, बॉडी, डेसिंग एवं गार्निंश आवश्यक है। कार्यशाला में होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के विद्यार्थियों वर्षित गोस्वामी ,हर्षित कालरा , कुणाल मेनारिया, ह्रितिक चौहान का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय से एवं चेन्नई ,बिहार के महाविद्यालयों से भी विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने उत्साहवर्धक भाग लिया। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय प्रो. अमरीका सिंह द्वारा कार्यक्रम की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। कुलपति ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालयों में अधिक से अधिक जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू किए जाने की आवश्यकता है। समय की मांग के अनुरूप पढ़ाई होनी चाहिए, ताकि पढ़ाई समाप्त होते ही युवाओं को रोजगार मिल सके और प्रतिभा पलायन रुक सके। चुनौतियों का मुकाबला करने और प्रत्येक चुनौती को अवसर में तब्दील करने का हुनर विकसित करने की आवश्यकता हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अनिल कोठरी , समन्वयक, फिनिशिंग स्कूल एंड प्लेसमेंट सेल के नेतृत्व में की गयी l प्रोफेसर कोठरी ने बताया की समाज उपयोगी एवं उद्यमिता को ध्यान में रखते हुए फिनिशिंग स्कूल एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम रखे जाएंगे। प्रोफेसर कोठारी द्वारा यह भी बताया गया कि विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय प्रो. अमरीका सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में देश का एक अग्रणी संस्थान बनता जा रहा हैl विश्वविद्यालय द्वारा कोविद-19 फंड में टीकाकरण के लिए राज्यपाल महोदय, उदयपुर को विश्वविद्यालय 1 करोड 11 लाख रुपयों की राशि भेट की गयी l विश्वविद्यालय द्वारा 2 लाख मास्क, 10 हजार साड़ियां, वृक्षारोपण के लिए पौध एवं सब्जियों के लिए बीज वितरण का कार्य भी किया गया। विश्वविद्यालय के आदरणीय कुलपति महोदय के द्वारा स्वयं के खर्चे पर आशाधाम में प्रति माह एक दिन का भोजन निश्चित व्यक्तियों कराया जाता है एवं श्रीनाथजी, नाथद्वारा गौशाला में एक दिन के चारे की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सचिन गुप्ता, उप समन्वयक फिनिशिंग स्कूल प्लेसमेंट सेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन यामिनी कुमावत के द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment