घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर दर्ज हो रही कमी।
डिघिया नाले पर न्यूनतम जल स्तर से नीचे पहुंची घाघरा।
घाघरा नदी अपनी मुख्यधारा के करीब ठोकर व कृषि योग्य भूमि की कर रही कटान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी अपनी विनाशकारी रूप के लिए जानी जाती है और नदी के जलस्तर में कमी के साथ ही साथ घाघरा नदी अपने मुख्यधारा के करीब स्थित आबादी व कृषि योग्य भूमि धीरे धीरे अपने मुख्य धारा में विलीन कर रही है। घाघरा नदी गांगेपुर में निर्मित ठोकर व कृषि योग्य भूमि घाघरा नदी काट रही। वही घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है विज्ञान नाले पर घाघरा नदी का जलस्तर अपने न्यूनतम जल स्तर के नीचे जा पहुंचा है घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से कमी पर देवरा वासियों ने राहत की सांस ली वही बाढ़ खंड विभाग ठोकर निर्माण व महुला गड़वल बांध पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं।
सगड़ी।
बदरहुआ नाले पर शुरू हुई फाटक की ग्रीसीग व पेंटिंग।
महुला गड़वल बंधे पर स्थित मुख्य मापक बरदहुआ गेज पर फाटक पर नदी का जलस्तर घटने के उपरांत ग्रीसींग,पेंटिंग व मीटर रीडिंग रंगने और लिखने का कार्य कराया जा रहा हैं।
No comments:
Post a Comment