मुठभेड़ के दौरान तमंचा व खोखा 12 बोर तथा गोमांस के साथ चार गिरफ्तार ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट:: सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आज दिन शुक्रवार को गोमांस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार किये गये थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली आज करमैनी गांव के हंसीब पेट्रोल पंप के पीछे भारी मात्रा में गाय को काटी जा रही हैं। उसकी गो मांस कहीं दूर ले जाने की फिराक में हैं अगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव समय से वहां पहुंच जाए तो अभियुक्त पकड़े जा सकते हैं मुखबिर की बातें को मानकर थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे उनको देखते ही अभियुक्तों ने कहां की छांगुर गोलीमार नहीं तो हम सभी लोग पकड़े जाएंगे बड़ी मस्कत तक के बाद पुलिस उस स्थान पर पहुंच पाई वहां पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर पाई और बाकी लोग मौके से फरार हो गए। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 90 किलो 400 ग्राम गोमांस एक तमंचा एक कारतूस का 12 बोर का खोखा व एक बाइक मौके से बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्त में छांगूर पुत्र तसौवर थाना बिलरियागंज करमैनी गांव का दूसरा वालिस्टर कुरैशी पुत्र मुफसिद थाना फूलपुर गांव मुड़ियार तीसरा फैसल पुत्र अरमान थाना रौनापार गांव सोन बुजुर्ग व चौथा साहेब पुत्र आमिर अली थाना रौनापार गांव बातन के अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
No comments:
Post a Comment