Sunday, June 13, 2021

चोरों ने सेंध काटकर एक लाख रुपये तक के गहने सामान और नगदी की चोरी।

विवाह के उपरांत रखे निमंत्रण के पैसे साड़ी व जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ।

सेंध काटकर हुई एक लाख रुपये तक के गहने व सामान और नगदी की चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया मझौवा गांव में शनिवार की रात्रि चोरों ने सेंध काटकर विवाह के उपरांत मिले निमंत्रण के पैसे और विदाई के लिए रखे गए साड़ी व जेवर हुए चोरी।
जानकारी के अनुसार डिघवनिया मझौवा गांव में चौहान बस्ती सड़क के किनारे संजय चौहान पुत्र रामजीत चौहान उम्र 30 साल के घर में शनिवार की रात्रि सेंध काटकर चोरों ने कमरे में रखे बाक्स व अटैची में रखें जेवर पायल, नथुनी, बाली और एक दर्जन साड़ी व 4 जून को बहन ज्योति की शादी में मिले निमंत्रण के पैसे 35 हजार रुपये रात्रि में चोर उठा ले गए। संजय चौहान और उन का छोटा भाई गौतम दोनों लोग घर पर नहीं थे दोनों रिश्तेदारी में हुए विवाह के कार्यक्रम में गए हुए थे।घर पर नहीं थे सुबह उनकी माता चंद्रावती देवी ने घर में हुई चोरी को देखा तो शोर मचाया जुटे ग्रामीणों ने सेट काटकर हुई चोरी को देखा और प्रधान नरसिंह यादव को सूचना दी उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर जानकारी दी। जिसके उपरांत डायल 112 नंबर ने पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। उनकी माता चंद्रावती देवी ने बताया कि पुत्री के विवाह के उपरांत जेवर व साड़ी विदाई में देने के लिए बचा कर रखे थे जो सेंध काटकर चोर उठा ले गयें।

No comments:

Post a Comment