Wednesday, June 23, 2021

तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

तमंचा और कारतूस के  साथ एक युवक गिरफ्तार।

पूर्व में दो मामलों में युवक जा चूका है जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के नरहन खास भरौली रोड़ ताल सलोना गांव के समीप से जीयनपुर पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ  किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव रात्रि गश्त के दौरान 11:50 बजे मुखबिर की सूचना पर नरहन खास भरौली रोड़ ताल सलोना के समीप पैदल जा रहे उक्त युवकों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो भागने लगा रात्रि 11:50 बजे दौड़ाकर पकड़ने के उपरांत तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस मिला गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण मौर्य पुत्र रामसरीख मौर्य उम्र 23 साल निवासी नरहन खास थाना जीयनपुर के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। वही पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में दो बार जा चुका है जेल।

No comments:

Post a Comment