बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैयारियों के मद्देनजर सगड़ी तहसील सभागार में हुई लेखपालों की बैठक।
बैठक से अनुपस्थित लेखपालों का वेतन रोकने का उप जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।
बाढ़ प्रभावित गांव में लगेंगे सोलर लाइट।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपालों की बैठक तहसील सभागार में सुबह 11:30 बजे उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली बैठक में अनुपस्थित लेखपालों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा से प्रभावित बाढ़ क्षेत्र की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लेखपालों से गांव में सोलर लाइट लगाने के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव मांगा जिससे बाढ़ के समय बिजली ना रहने वह पानी से गिर जाने के उपरांत गांव अंधेरे में डूब जाता है सोलर लाइट लग जाने से गांव में उजाला रहेगा और ग्रामीणों को सर्पदंश इत्यादि समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा वही प्रत्येक गांव में 10-10 वॉलिंटियर बनाने के निर्देश दिए गए उपस्थित लेखपालों से नाव और नाविकों का विवरण और नाव के संचालन स्थान का विस्तृत ब्यौरा एक सप्ताह के अंदर तैयार कर देने को कहा। उन्होंने सभी उपस्थित लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और समस्याओं के तेजी से निस्तारण पर बल दिया इस दौरान बैठक में 16 लेखपाल अनुपस्थित रहे जिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सगड़ी तहसील दार बृजेंद्र उपाध्याय नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा सहित सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment