Tuesday, June 1, 2021

पत्नी ने पति सहित सास ससुर देवर व ननद पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।

पत्नी ने पति सहित सास ससुर देवर व ननद पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।

मारपीट व दहेज उत्पीड़न का दर्ज हुआ 6 लोगों पर मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र की जमसर निवासी विवाहिता ने अपने पति सास ससुर देवर व दो ननद पर दर्ज कराया मारपीट दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार संध्या पुत्री रामजन्म पटेल उम्र 20 साल निवासी जमसर थाना जीयनपुर वर्ष 2019 नवंबर माह में रौनापार थाना क्षेत्र के बनियापार निवासी रामप्रवेश पुत्र गुलाब से परंपरा के अनुरूप धूमधाम के साथ विवाह हुआ। पत्नी संध्या ने तहरीर देकर  आरोप लगाया की विवाह के उपरांत दहेज की मांग के लिए ससुराल पक्ष के पति व सास-ससुर और परिजन मारपीट उसके साथ बराबर करते थे और अपने मायके से विवाह में सुपर बाइक लाने के लिए कहते जिस पर अप्रैल माह में ससुराल से जान बचाकर मायके आ गई। उसने आरोप लगाया कि उसके पति रामप्रवेश पुत्र गुलाब, छोटा भाई रामव्रत पुत्र गुलाब, ससुर गुलाब पुत्र अज्ञात, सास लालमति पत्नी गुलाब व सपना और ज्ञानमती पुत्रीगण गुलाब विवाह में दहेज के रूप में बाइक व पैसे ना मिलने पर बराबर मारते पीटते थे। उसके पास 5 माह की एक छोटी पुत्री भी है जिसको लेकर वह मायके में रहती है। न्यायालय के आदेश के उपरांत जीयनपुर पुलिस ने धारा 498a,323,506, 3/4 डीपी एक्ट के तहत पति सास ससुर देवर व दो ननद पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई।

No comments:

Post a Comment