भाई ने बहनोई जेठानी और उसके चाचा पर दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा।
पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर ग्राम सभा में विवाहिता की मौत के उपरांत उसके भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप पति जेठानी व पति के चाचा के ऊपर दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा आजमगढ़ जिला अस्पताल।
जानकारी के अनुसार रुचि सिंह पुत्री उमाशंकर सिंह निवासी इटौरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ का विवाह रविकांत सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह निवासी साल्हेपुर के साथ वर्ष 2019 के जून माह में परंपरा के अनुसार हुआ था।
विवाहिता के बड़े भाई राणा प्रताप ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। आज सुबह मौत की सूचना पर पहुंचे भाई ने विवाह के उपरांत ही दहेज के लिए ससुराल के परिजनों के द्वारा बहन के साथ मारपीट की जाति थी मायके जाने के उपरांत मृतिका रुचि सिंह अपने ससुराल नहीं आना चाहती थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कुछ दिन पूर्व ससुराल में विवाह के अवसर पर भेजा गया था। रुचि सिंह दो भाई दो बहनों में सबसे छोटी थी। वही उसका पति अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। मृतका के पास कोई संतान नहीं है। वही ससुराल पक्ष के परिजनों ने बताया कि विवाहिता ने सुबह 6:00 बजे जहर खाकर जान देने की कोशिश की जिसे इलाज के लिए निकट अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी 10:30 बजे मौत हो गई। उसके भाई के पहुंचने के बाद पुलिस को दोपहर को सूचित किया गया जिसके आरोप पर उसके पति रवियांश सिंह ,जेठानी डिंपल पत्नी भूपति व पति के चाचा अजीत सिंह पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 498 ए 304 बी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment