गरीबो के निःशुल्क राशन पर कोटेदार का डांका।
ग्रामीणों ने प्रतिकार्ड 4 से 5 किलो कम देने लगाया आरोप।
सप्लाई इंस्पेक्टर ने पहुंच कर की जांच।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हरैया अंतर्गत गागेपुर बर्जला गांव में शुक्रवार को सुबह कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था कि तभी ग्रामीणों ने प्रति कार्ड धारकों को 4 से 5 किलो खाद्यान्न कम देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे जबकि बरसात होने बाद भी लोग छाता आदि लेकर डटे रहे।यही नहीं ग्रामीणों का आरोप था कि वर्षों से कोटेदार की मनमानी के चलते ग्रामीण त्रस्त है और कई बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही जिसके लिए सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराने का प्रयास किया पर ग्रामीण नहीं माने ।बाद में पहुंचे पूर्ति निरीक्षक सगड़ी विजय कुमार साहनी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का बयान दर्ज कर बोरियों के तौल भी कराई गयी पर उसमें भी लगभग 2 किलो प्रति बोरी खाद्यान्न कब मिला। जिस पर उन्होंने कहां की पूरी रिपोर्ट बनाकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रेषित की जाएगी जो भी कार्रवाई करनी होगी वह उप जिला अधिकारी के द्वारा ही की जाएगी।
वही ग्रामीणों ने सुबह से ही कोटेदार के घर पर जमकर हंगामा काटा और घेराव करते हुए तौल नहीं होने दे रहे थे ।जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और आरोप लगा रहे थे कि कोटेदार की मनमानी अब नहीं बर्दाश्त हो रही है ।गांव में कुल 248 कार्ड धारक हैं उसमें से भी अधिकतर लोगों के पास ट्रैक्टर ट्राली गाड़ी दो महला बिल्डिंग सरकारी नौकरी है उसके बावजूद भी लोगों के पास लाल एवं सफेद पात्र गृहस्थी के कार्ड मौजूद हैं ।जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं पर ऐसे लोग भी राशन कार्ड का मजा ले रहे हैं। वही कोटेदार राजकरन सिंह पटेल ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मामला है मुझे पंचायत चुनाव में प्रधानी चेंज होने के बाद मेरे साथ कुचक्र रच कर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है ।जबकि हमें खुद ऊपर से जो खाद्यान्न कम मिलता है उसमें बोरी के साथ ही तौल दी जाती है जबकि बोरी का अलग से तौल की जानी चाहिए पर ऐसा नहीं होता है जिससे हम सभी कोटेदार काफी परेशान रहते हैं पर हमारी मजबूरी है कि हमें पूरा पूरा ध्यान देना पड़ता है।इस दौरान दिनेश यादव,डब्बू यादव,राकेश कुमार रामसागर यादव,बब्लू राय,बंटी राय, गायति देवी,सुनीता देवी मनकहरी देवी आदि रहे।
No comments:
Post a Comment