ट्रक की टक्कर से प्राथमिक विद्यालय का मुख्य द्वार गिरा दर्जनों लोग बाल-बाल बचे।
मुख्य मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित ढाबा संचालक व अन्य लोग बाल बाल बचे।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर उर्फ नरईपुर का मुख्य द्वार व चाहर दिवारी ट्रक की टक्कर से ध्वस्त ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में।
जानकारी के अनुसार गिट्टी लदी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित विद्यालय के मुख्य द्वार व चारदीवारी को रात्रि 11 बजे टक्कर मार दी। जिससे चाहर दिवारी का मुख्य द्वार ध्वस्त हो गया वहीं प्राथमिक विद्यालय के सामने ढाबे पर दर्जनों लोग उस समय मौजूद थे ढाबा संचालक व अन्य सभी लोग जान बचाने के लिए चिल्ला कर भाग चले बाल बाल ढाबा संचालक व अन्य आधा दर्जन लोग बच गए। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक खड़ी करके फरार हो गया सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को नीलम राय को लोगों ने सूचना दी तो मौके पर पहुंच कर उन्होंने खंड विकास अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना दी जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस को फोन किया। जिस पर लाटघाट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए यदि घटना के समय ट्रक की स्पीड काफी अधिक होने के कारण एवं सामने से आ रही किसी वाहन को बचाने से लिए ट्रक चालक पलटू पुत्र मक्खु निवासी लखमनपुर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वही लाटघाट चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने ट्रक मालिक अंजान शहीद निवासी अरविंद यादव को सूचना दी और हुए सरकारी क्षतिपूर्ति के लिए थाने पर बुलाया।
No comments:
Post a Comment