आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौत।
बालक की मौत से घर में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौत हो गई। वही बालक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वही इस घटना की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव निवासी बालक दवन पुत्र शिवबचन यादव उम्र 13 साल घर से कुछ दूरी पर भैंस चराने गया था। जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में भैंस चराने वाले युवकों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना रौनापार थाने को दी। सूचना मिलते ही रौनापार एसआई रामजीत ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। ग्राम प्रधान उमेश यादव ने बताया हमारे गांव में यह दुखद घटना है। परिवार की जो भी संभव मदद होगी उसके लिए में सदैव परिवार की मदद करने के लिए तैयार रहूंगा।
No comments:
Post a Comment