Friday, June 4, 2021

कांग्रेसियों ने सगड़ी में शुरू किया सेवा सत्याग्रह।

कांग्रेसियों ने सगड़ी में शुरू किया सेवा सत्याग्रह।

ग्राम प्रधान को प्रियंका का पत्र व दवा किट देकर किया प्रोत्साहित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में कांग्रेसी नेताओं ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह गांव - गांव पहुंच दे रहे प्रियंका गांधी का पत्र व कोविड-19 दवा किट कर रहे प्रोत्साहित। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर गांव-गांव घर-घर सेवा सत्याग्रह कर रहे हैं। जिनमें नवनिर्वाचित प्रधान से मिलकर उन्हें प्रियंका गांधी का पत्र देकर कोरोना वायरस से बचाव और समाज के लोगों को जागरूक करने और अपने अपने गांव की देखभाल के साथ आगे बढ़कर लोगों का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। आज कांग्रेस सेवा दल राना खातून के नेतृत्व में चोको खुर्द प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश यादव को प्रियंका गांधी का संदेश पत्र और दवा किट देकर सेवा सत्याग्रह के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान गांव में शारीरिक दूरी के साथ बैठकर कोविड-19 से बचाव के लिए आगे बढ चढ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता अजीत राय,सोनू राय,महताब आलम, सुभाष यादव, मोहम्मद तसलीम आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment