Monday, June 7, 2021

विकास की चकाचौध ने रोकी नदियों का प्रवाह-भिखारी प्रजापति

विकास की चकाचौध ने रोकी नदियों का प्रवाह-भिखारी प्रजापति

मुख्यमंत्री के दीर्घायु  के लिए भंवरनाथ मन्दिर में किया रुद्राभिषेख।

नवनीत कालेज एव पालीटेक्निक में किया पौध रोपण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नवनीत पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर पर विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक करते हुए एक पहल शुरू की जहां उन्होंने पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि विकास की चकाचौंध में नदियों का रफ्तार एवं प्रवाह रोक दिया है जो प्रकृत के लिए अच्छा नहीं है। प्रदेश के विभिन्न नदियों में जो हमारी जीवन दायिनी होती हैं उसमें लोगों द्वारा शव और गंदी गठरी सहित जले हुए कोयला आदि सबकुछ नदियों में बहा दिया जा रहा है। जिससे नदियों का जल दूषित हो जा रहा है जो हमारे मानव शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। जहां विकास के लिए तमाम नदी नाले को पाट दिया जा रहा है। वही नदियों के चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाकर नदियों के बढ़ते प्रभाव एव प्रवाह को रोक दिया जा रहा है। जिससे देवी आपदाओं की घटनाएं काफी बढ़ती जा रही हैं। नदी नाले पहाड़ जल जंगल को समाप्त कर दिया जा रहा है। जिससे प्रकृति का दोहन अधिक होने के कारण विकास के लिए किया जाना उचित नहीं है। इसके पूर्व उन्होंने सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं उनके दीर्घायु की लंबी उम्र की कामना करते हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष हरिनारायण सिंह के नेतृत्व में भवरनाथ मंदिर पर रुद्राभिषेक किया गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लंबी उम्र की कामना की गई। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा 4 जून से 10 जून तक योगी के जन्म उत्सव पर वृक्षारोपण पूजा पाठ रुद्राभिषेक आदि कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत सोमवार को आर्यमगढ़ इकाई द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात नवनीत कॉलेज एव पॉलिटेक्निक बघावर लाटघाट में भिखारी प्रजापति द्वारा आम आंवला नीम पीपल कदम छितवन सागौन आदि के वृक्ष लगाकर पर्यावरण के लिए नया संदेश दिया गया। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित संरक्षित रखने के लिए लोगों से पौधे अधिक से पौधे लगाने की अपील की और कहां की पेड़ हमें जहां जीवन देते हैं वही हमारे स्वास्थ्य को भी सुरक्षित रखते हैं। कॅरोना काल में जिस तरह से लोगों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौतों का आंकड़ा बड़ा। यह यदि पेड़ पौधे अधिक से अधिक होते तो हवा दूषित नहीं होती और हम अधिक लोगों के जीवन को रक्षा कर सकते थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य करखिया इंटर कॉलेज बृजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू महासभा अरुण सिंह उर्फ साधु,प्रदेश मंत्री विष्णु कांत चौबे,नवनीत सिंह प्रबंधक , जिलाध्यक्ष हरिनारायण सिंह,महामंत्री मनोज मौर्य,जिला मंत्री गुलाब दीक्षित,राणा सिंह,मनोज सिंह ,शक्ति सिंह,पुष्पांजलि गुप्ता,गुरमीत कौर,योजना जैन,मनोरमा गुप्ता,एकता बर्नवाल, वरुण उपाध्याय,राम प्रताप सिंह, महावीर सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment