Tuesday, June 6, 2023

पति जेठ और जेठानी सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।

पति जेठ और जेठानी सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बे की निवासिनी पूर्णिमा पटवा पुत्री अमरनाथ पटवा ने अपने पति,सास,जेठ,जेठानी सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। मुबारकपुर कटरा निवासी अमरनाथ पटवा की लड़की पूर्णिमा पटवा की शादी जीयनपुर कस्बे के बाजार खास निवासी अजीत पटवा के साथ हुई थी। विवाहिता पूर्णिमा ने 31 मई 2023 को जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 31 मई को उसकी सास रीता देवी,पति अजीत पटवा,जेठ अमित पटवा तथा जेठानी ज्योति पटवा ने मुझे बुरी तरह से मारा पीटा और सोने की सीकडी, मंगलसूत्र,चूड़ी,सोने की अंगूठी तथा चांदी का पावजेब छीन कर घर से निकाल दिया और कहा कि अपने पिता से ढाई लाख रुपया लेकर आओगी तभी तुम्हें घर में रहने दिया जाएगा। पूर्णिमा पटवा का आरोप है कि इसके पहले भी ससुराल के लोगों ने मारा और पीटा। पति अजीत भी उन्हीं लोगों की साजिश में है और मुझे तरह तरह से यातना देता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति अजीत पटवा,सास रीता देवी,जेठ अमित पटवा और जेठानी ज्योति पटवा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment