Thursday, June 8, 2023

नाबालिग लड़की को भगाकर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

नाबालिग लड़की को भगाकर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज,अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार संजय पुत्र दूईज निवासी ग्राम पट्टी ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमारी नाबालिक लड़की को सरोज पुत्र राजकुमार निवासी मोहम्मदपुर के द्वारा लड़की को बहला- फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़के के परिवार से पूछने पर जानमाल की धमकी दी गई। पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने 363,366,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसका विवेचना रामगोपाल त्यागी द्वारा किया जा रहा था। विवेचना के दौरान 376 व 3/4 पास्को एक्ट की बढ़ोतरी कर अभियुक्त युवक की तलाश की जा रही थी। नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले युवक को अंजाम शहीद तिराहे से 9:00 बजे के करीब जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया ।

No comments:

Post a Comment