दहशत फैलाकर रात में उखाड़ा सरकारी खड़ंजा,नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के हरसिंहपुर गांव में गुरुवार की रात में दस बजे के करीब कई लोगों ने दहशत फैलाते हुए सरकारी खड़ंजा को उखाड़ कर फेंक दिया। गांव की एक महिला ने 9 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। हरसिंहपुर निवासिनी रेखा पत्नी हरि यादव ने कोतवाली में शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि उसके और गांव के ही बेचन आदि के बीच 3 वर्षों से रास्ते का विवाद चल रहा है। रास्ते का मुकदमा सिविल कोर्ट में लंबित है। 8 जून को रात में बेचन,धर्मेंद्र,सुरेंद्र,साधना,भगवती, चंद्रदेव,श्रीराम निवासी हरसिंहपुर और राम विनय पुत्र हरिलाल, हरिलाल पुत्र अज्ञात निवासी हलुवाई थाना बिलरियागंज व 10 अज्ञात लोग द्वारा खड़ंजा मार्ग उखाड़ कर फेंक दिया गया।विरोध करने पर बेचन व उसके अन्य समर्थकों द्वारा फायरिंग की गई। मेरे घर पर ईट पत्थर से लगातार हमला कर तोड़फोड़ की गई। जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर बेचन,धर्मेंद्र,सुरेंद्र,साधना,भगवती,सरवण, श्रीराम,विनय,हरिलाल और अन्य 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment