Thursday, June 1, 2023

रसोई गैस की आग से बचाव की दी गई महिलाओं को जानकारी।

रसोई गैस की आग से बचाव की दी गई महिलाओं को जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रसोई गैस में लगने वाली आग से बचाव की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई।
आग लगने पर घबराने के बजाय हिम्मत से आग पर काबू पाने की अनेक तकनीकी जानकारी से महिलाओं को अवगत कराया गया। कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय और अग्निशमन दल के ए एस आई हरिबचन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है।
कई बार आग लगने की घटनाओं के पीछे घरों में समान के रख रखाव की जानकारी का अभाव,अनभिज्ञता या लापरवाही सामने आती है।घरों में ज्यादातर आग के मामले रसोई गैस के रिसाव के कारण पैदा होते हैं। रसोई में रखे गए सिलेंडर के लीक होने,किसी ज्वलनशील कपड़े या वस्तु के जलती गैस के संपर्क में आने से गैस में लगने वाली आग भयावह हो जाती है। तनिक सा असावधानी होने पर सिलेंडर फटने के बाद पूरा परिवार इसकी चपेट में आ जाता है और बड़ा हादसा अक्सर हो जाता है। सावधानी बरतकर आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। फायर विभाग के  एसआई हरिबचन और कांस्टेबल नीरज दुबे ने उपस्थित महिलाओं को जलती सिलेंडर से कैसे बचा किया जाए इसकी तकनीकी जानकारी प्रयोग करके बताया। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश अवस्थी,कांस्टेबल नीलम,आकांक्षा,उषा दुबे,महबूब आलम,सुखदेव यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा,सरिता देवी, मंजू देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment