Tuesday, June 6, 2023

आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख।

आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख।

ग्रामीणों के सहयोग से बुझाई गई आग।

पुलिस मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में की मदद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में मंगलवार की सुबह 11:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरी गृहस्थी का सामान नगदी सहित जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से व पुलिस के सहयोग से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया पर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। वही सुबह 11:30 बजे मगन पुत्र किशन के रिहायसी मकान में आग लग गई।आग लगते ही धू धू कर पूरा  कच्चा मकान जलने लगा।आसपास गांव के बच्चे क्रिकेट खेलते समय शोरगुल सुनकर भागे और संयोग ही था कि उस दौरान बिजली थी लोगों ने नलकूप आदि चालू करवाकर बाल्टी और पाइप लगाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। पर जब तक आग बुझाई जाती तब तक गृहस्थी का रखा सारा सामान कपड़ा बिस्तर चारपाई तखत खाद्यान्न एवं नगद 5000 हजार रुपये जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने आग बुझाई लेखपाल रामेश्वर ने पहुंचकर मौके की रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार सगड़ी को प्रेषित की। इसके पूर्व आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई थी और जो जिधर देखा धुआं उठते हुए उधर भाग निकला लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नलकूपों को चालू कराया और पाइप लगाकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े आग बुझाई जाती जबतक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था।

No comments:

Post a Comment