Saturday, June 3, 2023

पुलिस महानिरीक्षक ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद।

पुलिस महानिरीक्षक ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद।

सीओ सगड़ी कार्यालय का किया निरीक्षण प्रगति पर व्यक्त किया संतोष।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 22 प्रार्थना पत्र पड़े,एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नही हुआ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव) 
 हर खबर पर नजर सच है तो देखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ ने फरियादियों की सूनी फरियाद संतुष्टि गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। सगड़ी तहसील पर शनिवार की सुबह 10:00 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर निस्तारण के लिए लगे हुए थे। इस दौरान दिन में 12:30 बजे आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने सीओ सगड़ी कार्यालय का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया। वही मौके पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय मौजूद थे। वही संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए प्रार्थना पत्रों की जनसुनवाई कर रहे पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण कर पूर्व में पड़े प्रार्थना पत्रों से फरियादियों की संतुष्टि की जांच की। वही शनिवार को पड़े ऑनलाइन 22 प्रार्थना पत्रों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने सीओ सगड़ी कार्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिनमें जन शिकायत रजिस्टर और साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। भ्रमण कर उन्होंने सीओ कार्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल ऑनलाइन 22 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ।इस दौरान तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह,सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment