किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक के खिलाफ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नगर पंचायत अजमतगढ़ के सुभाष नगर मोहल्ले की किशोरी को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने पर पुलिस ने गुरुवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। अजमतगढ़ नगर पंचायत के सुभाष नगर की एक किशोरी ने मंगलवार को पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया था। पुलिस इस आत्महत्या के मामले की जांच में जुटी थी। इस बीच गुरुवार को मृतका के पिता मुन्नू सोनकर ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 मई को दिन में 9:30 बजे मेरी पत्नी सुनीता सोनकर मंदिर से पूजा कर के आई तो देखा कि मेरी पुत्री अंशिका सोनकर उम्र 14 वर्ष का शव पंखे से झूल रहा था। कुछ वर्षों से अंशिका का अमन सोनकर पुत्र रमेश सोनकर निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमन सोनकर उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया और शादी का झांसा देता रहा। घटना के दिन वह फोन करके मेरी लड़की से कहा कि मुझे अब कभी फोन मत करना। में तुम से बातचीत नहीं करूंगा और शादी भी नही करूंगा। इस बात से आहत होकर मेरी लड़की ने फांसी लगा ली। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर अमन सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment