पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली।
जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि से हुई लूट मामले में था शामिल।
लूटे गए 2 लाख 25 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल एवं अवैध असलहा और कारतूस बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता जन सेवा केंद्र संचालक प्रतिनिधि से हुई लूट मामले में एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली।
जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत 02 जून को जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि से हुई 7.4 लाख की लूट के अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी व 50 हजार के इनामिया अपराधी रामचन्द्र उर्फ मैकू यादव पुत्र स्व कन्हैया यादव निवासी ग्राम भरौली कोतवाली जीयनपुर को रविवार की सुबह लगभग 5:45 बजे मझगवां हाइवे के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसके दाहिने घुटने में गोली लगी है। उपचार के लिए भेजा गया है। अभियुक्त के पास से घटना में लूटे गए 2 लाख 25 हजार रुपये,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल एवं अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए है। मैकू यादव जनपद मऊ से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी है एवं उसके ऊपर 50 हजार का ईनाम घोषित है। घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। बदमाश के पास से पुलिस ने लूट के 2 लाख 25 हजार रुपये भी बरामद किये हैं।
No comments:
Post a Comment