मारपीट के आरोपित छह नामजद सहित दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा।
मामूली विवाद पर दुकानदार के लड़के को गोलबंद लोगों ने पीटा।
जीयनपुर पुलिस ने 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ कस्बे के गुरु गोविंद नगर मोहल्ले में मंगलवार की रात में मामूली कहासुनी को लेकर कई लोगों ने मिठाई विक्रेता के लड़के को जमकर मारा पीटा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शेष पुलिस देख फरार हो गए। अजमतगढ़ कस्बे के गुरु गोविंद नगर निवासी अनिल मोदनवाल पुत्र विश्वनाथ मोदनवाल के लड़के हिमांशु और मोहल्ले के कुछ लड़कों से स्टेट बैंक के सामने झगड़ा हो गया। बाजार में तैनात सिपाहियों ने लड़कों को डाट कर हटा दिया। इसी बात को लेकर मंगलवार की रात में स्थित लगभग 9:30 बजे गणेश मौर्य,विजय गौंड़,दुष्यंत मौर्य,विपिन मौर्य,योगेंद्र,सुरेंद्र मौर्य सहित दर्जनों की संख्या में लोग गोलबंद होकर अनील मोदनवाल के घर पर चढ़ गए। उक्त लोगों ने लाठी डंडे से हिमांशु को मारना पीटना शुरू किया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे गणेश और दुष्यंत मौर्या को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मारपीट कर रहे गणेश,विजय गौड़,दुष्यंत, विपिन,योगेंद्र,सुरेंद्र मौर्य सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment