शादी में दुल्हन सजाने आयी ब्यूटी पार्लर संचालिका जेवरात लेकर फरार।
28 मई को शादी के दौरान हुई चोरी।
3 लाख 70 हजार का जेवरात लेकर फरार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा मझौरा गांव निवासी अनिरुद्ध राय पुत्र स्वर्गीय सल्तनत राय के घर श्यामभवि राय भतीजी की शादी 28 मई 2023 को थी। जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका शहनाज ब्यूटी पार्लर जीयनपुर को बुलाया गया था जो उनके स्थान पर रिकू यादव और शिल्पा शर्मा लड़की को मेकअप आदि की सजावट करने के लिए घर पर पहुंची। जिस कमरे में मेरी भतीजी बैठी थी। उसमें यह दोनों पहुंचे और मेकअप करने के बाद मांग टीका मेरी पत्नी करुणा राय ने बेड में से निकाल कर दिया जो एक झोले में रखा हुआ था। शेष सामान उसी तरह से झोले में रखकर बेड के अंदर डाल दिया गया। लड़की को सजाने के बाद शिल्पा ने कहा कि जाओ मुंह धो कर आओ। कुछ देर बाद वह आई तो यह लोग भी बाहर निकल आए। जब मेरी पत्नी ने कहा कि जयमाल हो जाए तब जाना लेकिन यह लोग नहीं रुके और 4000 में जो तय था। मैंने उन्हें ₹3500 दिया लोग चले गए। जब जेवर की आवश्यकता पड़ी तो बेड के अंदर ना तो झोला था और ना ही जेवरात पड़े थे। जिसमें एक नथूनी,चार पुरुष अंगूठी,तीन महिला अंगूठी,दो चैन, एक घड़ी,एक पायल,एक पायजेब,कान का झाला दो, वाली एक कुल की कीमत 3 लाख 70 हजार रुपये का खरीद कर लाया गया था। जिसे यह लोग लेकर फरार हो गए। जीयनपुर कोतवाली पर गुरुवार को दिए गए तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment