बगहीडाड़ पुल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग।
पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में दिखा गुस्सा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बगहीडाड़ पुल पर शनिवार को दिन में हुए भीषण हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी आक्रोशित थे। ग्रामीणों ने इस क्षेत्र को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित करने के साथ ही पुल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर लगाने, दोनों तरफ रेडियम लाइट और टूटी पुलिया को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के उत्तर सड़क पर कई गड्ढा बन गया है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। अशरफपुर के प्रधान गुड्डू अहमद,विराट सिंह,राजकुमार ने बताया कि कई बार विभाग को मौखिक और लिखित सूचना दी गई लेकिन ना तो स्पीड ब्रेकर बनवाया गया ना ही दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड ही लगाया गया।
No comments:
Post a Comment