Tuesday, June 6, 2023

अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगियावीर के प्रधान पद के लिए पड़े वोटों की होगी पुन: मतगणना।

अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगियावीर के प्रधान पद के लिए पड़े वोटों की होगी पुन: मतगणना।

सिविल कोर्ट के आदेश पर एसडीएम ने 9 जून की तिथि निर्धारित की।

एक वोट के अंतर से हुई थी हार जीत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के विकासखंड अजमतगढ़ की ग्राम पंचायत जोगियाबीर में पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए पड़े मतों की फिर से मतगणना होगी। सिविल कोर्ट के आदेश पर  उपजिलाधिकारी सगड़ी ने राजीव रत्न सिंह ने 9 जून 2023 को फिर से मतगणना की तिथि निर्धारित की है। ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रधान पद के उपविजेता रहे मोबीन अहमद के दाखिल वाद पर सिविल कोर्ट ने फिर से मतगणना का आदेश दिया है। ग्राम पंचायत जोगियावीर में 19 अप्रैल 2021 को हुए मतदान में कुल 1170 वोट पड़े थे। इस चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचित प्रधान खुर्शीद अहमद को 256 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोबीन अहमद को 255 वोट मिले। एकमत से मोबीन अहमद चुनाव हार गए। मोबीन अहमद ने फिर से मतगणना कराए जाने की मांग की। लेकिन तत्कालीन पीठासीन अधिकारी ने फिर से मतगणना  करना कराने से इंकार कर दिया। पराजित होने के बाद मोबीन अहमद ने सिविल कोर्ट आजमगढ़ में मुकदमा संख्या 161/ 22 के द्वारा पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की। सुनवाई के दौरान सिविल न्यायालय आजमगढ़ ने फिर से मतगणना कराए जाने का आदेश जारी किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रत्न सिंह ने बताया कि सिविल कोर्ट के आदेश पर 9 जून 2023 को कलेक्ट्रेट भवन कक्ष संख्या 50 में एक 11:00 बजे से पुनर मतगणना निर्धारित की गई है प्रधान पद के सभी प्रत्याशियों को इस आशय की जानकारी से अवगत करा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment