सास ससुर और पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में कोपागंज थाना जनपद मऊ के इंदारा गांव की रहने वाली मीना यादव ने अपने सास,ससुर और पति सहित चार लोगों पर जीयनपुर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
जीयनपुर कोतवाली के बनौरा मैनाथपट्टी मंडनपुर के निवासी श्रीकांत यादव पुत्री मीना यादव की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 9 फरवरी 2014 को कृष्णानंद यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी इंदारा थाना कोपागंज जिला मऊ के साथ हुई थी। वादिनी मीना यादव ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि शादी में मेरे पिता ने दो लाख नगद,सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल,सोने की अंगूठी,माला, आरो फिल्टर,आटा चक्की,रंगीन टीवी, कूलर,गोदरेज की अलमारी, बेड बिस्तर,बर्तन आदि अत्याधुनिक सामान उपहार में दिया।मुझे सोने की माला,कान का झुमका,नथिया,पायल आदि आभूषण भी दिया था। आरोप लगाया कि जब वादिनी अपनी ससुराल गई तो ससुराल के लोग कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। इस बीच मीना यादव को दो पुत्र भी पैदा हुए लेकिन परिवार वालों का व्यवहार नहीं बदला। जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मीना की तहरीर पर पति कृष्णानंद यादव,ससुर कमलेश यादव,सास माया देवी और ननद पूजा यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment