नवविवाहिता ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के लुचुई गांव निवासिनी नवविवाहिता पूजा वर्मा ने अपने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली में शिकायत करते हुए पूजा वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 11 जून 2023 को लुचूई गांव निवासी दीपक वर्मा से हुई थी। उसका मायका जौरा बाजार तहसील कसया जिला कुशीनगर है। जब में 12 जून 2023 को विदा होकर ससुराल आई तो ससुराल आने के बाद उसके पति दीपक वर्मा,जेठ धर्मेंद्र,ननद चंदा और मंजू और नंदोई विजय ने कहा कि बाइक लेकर क्यों नहीं आई हो। पूजा वर्मा ने आरोप लगाया कि सुहागरात के दिन उसके पति ने हाथ पैर बांधकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। 21 जून 2023 को उपरोक्त सभी लोगों ने उसको जमकर मारा पीटा। पड़ोसियों के सहयोग से भागकर अपने मायके गई और पिता के सहयोग से डाक्टरी मुआयना कराई। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पूजा वर्मा की तहरीर पर दीपक,धर्मेंद्र,चंदा, मंजू और विजय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment