Sunday, June 11, 2023

रात्रि में मारपीट कर गिराई चारदीवारी 4 पर मुकदमा दर्ज।

रात्रि में मारपीट कर गिराई चारदीवारी 4 पर मुकदमा दर्ज।

एक कि हालत गम्भीर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़। 
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर के पूर्वा टनकपुर गांव में बीती रात्रि लगभग एक बजे चन्द्रमा चौहान पुत्र के घर पर बनाई गई चारदीवारी गांव के ही पट्टीदारों ने झगड़ा मारपीट करते हुए दर्जनों लोगों के साथ मिलकर गिरा दी। विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें एक के शिर में गहरी चोट लगने के चलते हालत गम्भीर बनी हुई है।जीयनपुर पुलिस ने 3 नामजद एव दर्जनों महिलाओं पर अज्ञात मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है।
वही देर रात्रि हुए विवाद में चन्द्रमा चौहान पुत्र स्व  बहादुर चौहान उम्र 45 साल,चन्द्रदीप चौहान पुत्र स्वर्गीय बहादुर चौहान 43 साल,सूर्यभान चौहान पुत्र चन्द्रमा उम्र 21 साल,शर्मिला पुत्री चन्द्रदीप चौहान उम्र 20 साल को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें सूर्यभान को शर में गम्भीर चोटें आई जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। जबकि चन्द्रमा की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने जयप्रकाश पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष,श्रीराम चौहान पुत्र बालेश्वर,मनीष पुत्र जयप्रकाश एव कई अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि देर रात्रि मारपीट झगड़ा एव चारदीवारी जबरन गिरा दिया जिसपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

No comments:

Post a Comment