Sunday, June 4, 2023

बंजर भूमि पर कियें गए अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर।

बंजर भूमि पर कियें गए अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर।

तहसीलदार ने कब्जा की गई जमीन को कराया मुक्त।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नरहन खास गांव में बंजर की भूमि पर किये गए अतिक्रमण को तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह ने रविवार को बुलडोजर लगाकर बनी दीवार को ढहवा दिया और भूमि को खाली कराया। नरहन खास गांव के लालमन मौर्य ने बंजर की भूमि पर काफी दिनों से कब्जा कर रखा था। क्षेत्र के लेखपाल द्वारा कई बार सूचना देने के बाद भी भूमि खाली नहीं की गई। क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार ने 15 सी की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी थी। तहसीलदार न्यायालय द्वारा सुनवाई के बाद लालमन मौर्य को एक सप्ताह पूर्व अतिक्रमण हटा लेने की नोटिस दी गई थी। इसके बावजूद कब्जा नहीं हट सका। रविवार को तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,कानूनगो राकेश पान्डेय,लेखपाल प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और सुनील पटेल सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी कब्जा स्थल पर पहुंचे। बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिराकर कब्जा खाली कराया गया। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि किसी को भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने की छूट नहीं है। सरकारी जमीन राज्य सरकार की संपत्ति है जो सार्वजनिक हित में प्रयुक्त होती है। इस पर किसी व्यक्ति विशेष का कब्जा गैर कानूनी है। तहसीलदार की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment