Friday, June 9, 2023

प्रधान के सहयोगी तीन लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का मुकदमा दर्ज।

प्रधान के सहयोगी तीन लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का मुकदमा दर्ज।

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रत्न सिंह के निर्देश पर चेवता के लेखपाल ने ग्राम सभा के प्रधान कि सहयोगी 3 लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध निर्माण एवं नुकसान करने का मुकदमा कप्तानगंज थाने में दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपितो की तलाश में जुटी है। सगड़ी तहसील के चेवता मंडल के लेखपाल यशपाल गौतम ने उपजिलाधिकारी सगड़ी से शिकायत किया कि मेरे मंडल के में स्थित गाटा संख्या एक (क) क्षेत्रफल.109 हे0 अभिलेख में ऊसर अंकित है। जिसमे पुराना बरगद का पेड़ लगा था। चेवता ग्राम सभा के प्रधान के सहयोगी प्रेम नारायण पुत्र जंगी के सहयोग से रंजन पुत्र बलिराम और बेलास पुराना बरगद का पेड़ काट दिया है। गाटा संख्या एक (क) के क्षेत्रफल.061 पर रंजन द्वारा मकान बना कर कब्जा किया जा रहा है। जिससे सरकारी भूमि की क्षति हो रही है। उक्त व्यक्तियों पर पेड़ काटने व ग्रामसभा की भूमि का निर्माण अवैध निर्माण किए जाने के विरुद्ध कार्रवाई आवश्यक है। लेखपाल की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष कप्तानगंज को तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। एस डी एम के निर्देश पर रंजन पुत्र बलिराम,बेलास और प्रेम नारायण पुत्र जंगी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान और ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment