Friday, June 2, 2023

सास ससुर पति समेत 7 लोगो पर दहेज उत्पीड़न मारपीट का मुकदमा दर्ज।

सास ससुर पति समेत 7 लोगो पर दहेज उत्पीड़न मारपीट का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथौली निवासी पूजा श्रीवास्तव पुत्री सदनलाल श्रीवास्तव की शादी 18 फरवरी 2022 को छतरपुर खुशहाल गांव के आशीष श्रीवास्तव पुत्र रामशब्द लाल श्रीवास्तव के साथ हुई थी। पर जब से वह ससुराल गई तभी से लोग पाँच लाख रुपये दहेज की मांग करते रहे और प्रताड़ित करते रहे। जिसे लेकर 19 अप्रैल 2023 को सिधारी महिला थाना पर प्रार्थना पत्र दी। जिस पर सुलह समझौता होकर 28 अप्रैल 2023 को पुनः विदा होकर ससुराल गयी। पर ससुराल पहुंचते ही पुनः लोग प्रताड़ित करने लगे और समझौते को कायम नहीं रखा। जिसको लेकर पूरे परिवार के लोग मिलकर बुरी तरह से मारते पीटते रहे कई बार ऐसा हुआ कि दरवाजा बंद करके भी पीटा गया और पूरे दिन लात घुसो से मारते पीटते रहे। जिसको लेकर पूजा श्रीवास्तव काफी प्रताड़ित की गई। 30 मई को पूजा ने मायके चली गई और जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद जीयनपुर पुलिस ने आशीष श्रीवास्तव पति पुत्र रामशब्द लाल श्रीवास्तव,रामशब्द लाल श्रीवास्तव ससुर,आशा श्रीवास्तव सास,किशनचंद देवर,नेहा ननद, सपना ननंद,प्रीति ननद निवासी छत्तरपुर खुशहाल थाना जीयनपुर पर दहेज उत्पीड़न मारपीट प्रताड़ित करना आदि को लेकर जीयनपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  पुलिस जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment