अज्ञात वाहन से कुचलकर छात्र की मौत परिजनों में मचा कोहराम।
साईकिल से नरईपुर बाजार में दुध लेकर जाते समय हुईं दुर्घटना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर नरईपुर बाजार के समीप साईकिल से बाजार से दूध लेकर जाते समय हुई दुर्घटना साईकिल सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 8:30 बजे नीरज यादव पुत्र लालजी यादव उम्र 16 साल निवासी लुचुई घर से नरईपुर बाजार में साईकिल से दूध लेकर जा रहा था कि रास्ते में बाजार से पूर्व ही लाटघाट की तरफ से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से साईकिल सवार छात्र को कुचल दिया। वही कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने छात्र को आजमगढ़ जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर पर पहुंचे देर तक विचार-विमर्श के बाद शव को लेकर जीयनपुर थाने पर पहुंचे जहां जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पिता लालजी यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नीरज यादव कक्षा 9 का छात्र था दो भाई और दो बहन में सबसे छोटा था। पूर्व में सुरज भाई की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है वही बड़ी बहन सुषमा की शादी हो चुकी है। वही प्रियंका अभी अविवाहित हैं दुर्घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया उसकी माता मंगला देवी व पिता लालजी यादव का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर दर्जनों की संख्या में गांव के लोग जुट गए जीयनपुर पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई।
No comments:
Post a Comment