जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्र व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।
नगर पंचायत मतदान व मतगणना सुरक्षा की ली जानकारी।
मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं व रैम्प का किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पालिका बिलरियागंज व नगर पंचायत जीयनपुर के संवेदनशील मतदान केंद्र और सगड़ी तहसील पर मतगणना स्थल का जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने किया निरीक्षण सुरक्षा के लिए जानकारी दिये दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने नगर पालिका बिलरियागंज के संवेदनशील मतदान केंद्र मैनुद्दीनपुर सचिवालय पर निर्मित दो मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा शौचालय पानी व दिव्यांगों के लिए निर्मित रैम्प का निरीक्षण कर इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय पर निर्मित 3 मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
जिसके बाद जीयनपुर प्राथमिक विद्यालय पर निर्मित 4 मतदान केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व मूलभूत सुविधा के साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर व रैम्प की उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह से जानकारी ली। वही सगड़ी तहसील पर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया जहां मतगणना के लिए बैरिकेडिंग,सुरक्षा, मतगणना के लिए निर्मित टेबल व आरो की उपजिलाधिकारी सगड़ी से जानकारी ली। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने अलग-अलग निर्मित हो रहे मतगणना स्थल की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने मतदान व मतगणना के दिन समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला और जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय से मतदान व मतगणना स्थल पर सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सहित स्थानीय कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment