Sunday, May 7, 2023

निर्दल प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी मंजू राय को दिया समर्थन।

निर्दल प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी मंजू राय को दिया समर्थन।

एमएलसी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता की ग्रहण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मंजू राय को निर्दल प्रत्याशी शारदा देवी ने दिया समर्थन एमएलसी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता किया ग्रहण।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की शाम को एमएलसी रतनपाल सिंह व क्षेत्रीय महामंत्री प्रवीण गुप्ता जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल की मौजूदगी में निर्दल प्रत्याशी शारदा देवी पत्नी रामाश्रय ने भाजपा कार्यालय जीयनपुर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा प्रत्याशी मंजू राय को समर्थन दिया। वहीं भाजपा की नीतियों व पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए नगर का भ्रमण कर प्रचार प्रसार किया। इस दौरान सूरज कुमार, नसीम मोहम्मद,आलोक  चौरसिया,सरवन सोनकर, दिवाकर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment