Saturday, May 13, 2023

भाजपा प्रत्याशी श्वेता जायसवाल ने सपा प्रत्याशी को 1151 मतों से किया पराजित।

भाजपा प्रत्याशी श्वेता जायसवाल ने सपा प्रत्याशी को 1151 मतों से किया पराजित।

श्वेता जायसवाल बनी महाराजगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी श्वेता जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी नूरजहां को 1151 मतों से किया पराजित श्वेता जायसवाल बनी महाराजगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष समर्थकों में खुशी की लहर।जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर मत गणना के शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी श्वेता जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी नूरजहां पर बढ़त बनाए रखी। वहीं मतगणना के शुरू से लेकर अंत तक बढ़त जारी रही इस दौरान मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी के विजेता बनते ही सगड़ी तहसील के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी अपने प्रत्याशी के समर्थन में खूब जमकर नारेबाजी की श्वेता जायसवाल को कूल 2814 मत प्राप्त हुए वहीं निकटतम सपा प्रत्याशी नूरजहां को कुल 1663 मत प्राप्त हुए भाजपा प्रत्याशी श्वेता जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी को 1151 मतों से पराजित किया भाजपा प्रत्याशी श्वेता जासवाल को प्रमाण पत्र मिलने के बाद महाराजगंज थाना प्रभारी कमलाकांत वर्मा ने विजेता श्वेता जायसवाल को उनके घर तक पहुंचाया। वही समर्थकों में उत्साह।

No comments:

Post a Comment