Tuesday, May 9, 2023

क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में जीयनपुर नगर में निकला फ्लैग मार्च।

क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में जीयनपुर नगर में निकला फ्लैग मार्च।

पीएसी बल के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का दिलाया विश्वास।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में पीएससी बल के साथ निकला फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का दिलाया विश्वास मतदान करने की अपील।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 9:00 बजे क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय के नेतृत्व में एक प्लाटून पीएसी बल जीयनपुर पुलिस बल के साथ जीयनपुर कस्बा के दोहरीघाट मार्ग,आजमगढ़ मार्ग,बिलरियागंज मार्ग,अजमतगढ़ मार्ग सहित कुरैश नगर, नौशहरा, आजाद नगर,आर्य नगर वार्ड का भ्रमण किया वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी प्रचार के अंतिम दिन जीयनपुर कस्बा में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया वह बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि मतदान में खलल डालने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी वही सुरक्षित सकुशल शांति पूर्वक मतदान करने के लोगों से अपील की। इस दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च देखकर जीयनपुर कस्बा में लोगों ने सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा वही लोग आपस में फ्लैग मार्च को लेकर चर्चा परिचर्चा करते रहे।

No comments:

Post a Comment